ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गयाजी एसएसपी सुशील कुमार ने प्रशिक्षण केंद्र का किया औचक निरीक्षण, प्रशिक्षु सिपाहियों को दिए अनुशासन के कड़े निर्देश।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP:-आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को वरीय पुलिस सुशील कुमार अधीक्षक गयाजी द्वारा पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उनके अनुशासन की समीक्षा की गई।

​एसएसपी ने प्रशिक्षण को पूरी निष्ठा और गंभीरता से लेने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने कंपनी और प्लाटून कमांडरों को केंद्र में कड़ा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने प्रशिक्षु सिपाहियों के मेस मेस का भी जायजा लिया और वहां भोजन की स्वच्छता, गुणवत्ता और पौष्टिकता सुनिश्चित करने की हिदायत दी। इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक, साइबर डीएसपी और लाइन मेजर समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।




====================



 पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की कवायद एसएसपी और सिटी एसपी ने संयुक्त भवन एवं बैरकों का किया मुआयना।



आज वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त भवन का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सिपाही बैरक, परेड ग्राउंड की साफ-सफाई और वर्तमान में चल रहे चारदीवारी निर्माण कार्य का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

​वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस केंद्र की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और स्वच्छ रखा जाए। उन्होंने बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश भी जारी किए, ताकि पुलिस कर्मियों को बेहतर वातावरण मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post