संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP:-दिनांक-30/01/2026 को महकार थाना को सूचना मिली कि ग्राम तेतरीया बधार में एक व्यक्ति को हत्या कर शव को पईन में फेंक दिया गया है।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी गया एवं महकार थानाध्यक्ष द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं घटनास्थल को संरक्षित किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु ए०एन०एम०सी०एच०, गया भेजा गया। साथ ही FSL को घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु भेजा गया था। इस संबंध में महकार थाना कांड संख्या-13/26, दिनांक 30/01/2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी गयाजी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें महकार थानाध्यक्ष, महकार थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर, इस कांड में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए सभी अभियुक्तों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया एवं इनलोगों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 01 चैन स्पॉकेट तथा घटना में उपयोग किए गए 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
पकड़ाए सभी अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता :
* अमित कुमार उर्फ विजय,पि० लक्ष्मण चौहान,
* सुधीर कुमार, पि० नागेश्वर चौहान,
* प्रदीप कुमार,पि० आनंद चौहान,
धनराज कुमार, पि० रामजी चौहान, सभी सा० जगडीहा, थाना महकार, जिला गया।
बरामद सामान :-
चैन स्पॉकेट-01
घटना में उपयोग किए गए मोटरसाईकिल- 01
.jpg)