संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती .
कलवारी , बस्ती - यूपी बदला, काशी बदला, बदला अयोध्या धाम, पर न ही मनोरमा साफ हुई न बदला मखौड़ा धाम यह कहना है। समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय उर्फ सुदामा पांडेय जी मनोरमा नदी की साफ सफाई कर मनोरमा नदी का अस्तित्व बचाने के लिए सुदामा पांडेय के द्वारा बुधवार को जन संपर्क किया गया आज एक प्रतिनिधि मंडल मनोरमा की साफ सफाई को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा .
चंद्रमणि पांडेय ने कहा कि रामरेखा, मनोरमा व कुआनो नदिया महज एक जल धारा नहीं है। अपितु हमारे क्षेत्र के विकास एवं पहचान की प्रतीक है। इनकी स्वच्छता व इनके तट पर बसे पवित्र मखभूमि मखौड़ा धाम पंडूल घाट जैसे स्थलों के पुनरुत्थान पर्यटन का विकास होगा .
साथ में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, सुनील अग्रहरि, श्रीकांत दुबे, जगत बली उर्फ सुनील सिंह, विनोद कुमार चौधरी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
