ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कुदरहा-पिपरपाती मार्ग पर टेंपो पलटी:चकिया निवासी व्यक्ति गंभीर घायल, अस्पताल रेफर.





थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट .



ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में कुदरहा-पिपरपाती मार्ग पर एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चकिया निवासी उमेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बस्ती जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



स्थानीय लोगों के अनुसार, टेंपो कुदरहा से पिपरपाती की दिशा में जा रही थी। रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और टेंपो के नीचे दबे उमेश यादव को बाहर निकाला।


ग्रामीणों की मदद से घायल उमेश यादव को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें तुरंत बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post