गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड में शुक्रवार को परीक्षाएं कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई। जहां आदर्श इंटर महाविद्यालय में इंटर ऑफ आर्ट्स के 121 परीक्षार्थियों ने इकनॉमिक्स की परीक्षा लिखी। में जबकि 01 छात्र अनुपस्थित रहा। वहीं राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय में इंटर ऑफ आर्ट्स के 05 परीक्षार्थियों ने इकोनॉमिक्स की परीक्षा लिखी। जबकि इंटर ऑफ कॉमर्स के 06 परीक्षार्थियों ने एकाउंटेंसी की परीक्षा लिखी।
वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला में मैट्रिक के 01 परीक्षार्थी ने उर्दू विषय की परीक्षा लिखी। वहीं आदर्श इंटर महाविद्यालय में 08, राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय में 02 परीक्षार्थियों ने उर्दू विषय की परीक्षा लिखी। जबकि 01छात्र अनुपस्थित रहा। वहीं हरिहरपुर उच्च विद्यालय में उर्दू विषय की परीक्षा लिखने वाले परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है।
