मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 09/02/2025 जिले के बारुण थानाक्षेत्र टेंगरा मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक दम्पति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पति-पत्नी को आनन फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद पहुंचाया, डॉ देखते ही पति को मृत घोषित कर दिया और पत्नी गंभीर अवस्था में इलाजरत है। मृतक के पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के गांव पोकठा निवासी स्वः राजेश्वर पाण्डेय के 58 वर्षीय पुत्र श्रीनंद पाण्डेय के रूप हुई है। घटनास्थल पर उनके साथ पत्नी लीलावती देवी भी गंभीर रूप घायल हो गयी थी जो इलाजरत है।
इधर ग्रामीणों के द्वारा बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को घटना के सूचना दिया गया। घटना के सूचना मिलते ही बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार अपने सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। तब तक ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को जाम कर यातायात बाधित कर दिया। प्रशासन के सामने मुआवजा के मांग पर करने लगे। लेकिन थानाध्यक्ष ने अपने गंभीरता से परिचय देते हुए ग्रामीणों मुआवजा दिलाने को भरोसा दिलाया,तब जाकर यातायात का परिचालन दोबारा से शुरुआत हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक परिवार अपने बाइक से गांव से आकर सड़क किनारे खड़े थे और औरंगाबाद शिफ्ट करने के लिए पिकअप के इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को टक्कर मारते हुए फरार हो गया।
