ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

चंदन गिरी पर्वत त्रिनेत्र गुफा शिव मंदिर में हुआ भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।





सासाराम:-सासाराम स्थित चंदन गिरी पर्वत प्राचीन शिव मंदिर त्रिनेत्र गुफा के प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेला, भंडारा, भक्ति जागरण एवं झांकी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिवनाथ चौधरी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, महामंडलेश्वर स्वामी रणजीतेशानंद, प्रखंड प्रमुख रूपा देवी एवं उप मेयर सत्यववंती देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों और प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते नजर आए।


मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. शिवनाथ चौधरी ने बताया कि मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए समिति संकल्पित है तथा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post