ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

भारतीय किसान संघ 30 सितंबर को नवेले डीएम को सौंपेगा ज्ञापन।



डेहरी से रिंटु सिंह की रिपोर्ट।   ।          

ATHNEWS 11 :- भारतीय किसान संघ रोहतास जिला की कार्य  समिति की बैठक बुधवार को डेहरी  झारखंडी मंदिर के परिसर  में जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं के  निराकरण करने के लिए संघ 30 सितंबर को सासाराम समाहरणालय पर धरना, प्रदर्शन कर जिला पदाधिकारी को अपनी मांगों का  ज्ञापन सौंपेगा। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 30 सितंबर की कार्यक्रम की तैयारी हेतु कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई।  बैठक में भारतीय किसान संघ के  जिला मंत्री शिवगोपाल सिंह, ग्राम कार्य समिति मंत्री शंभू शरण कुशवाहा एवं गिरिराज सिंह,  जिला सह मंत्री श्रीकांत मिश्रा, जिला कार्य समिति सदस्य बबन सिंह , शंभू नाथ तिवारी, ग्राम कार्य समिति सदस्य सोहराई सिंह महतो, हरी यादव, रामदास सिंह  सहित अन्य सदस्य गण शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post