ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कल्पना सोरेन का कांडी प्रखंड में आगमन हुआ स्थगित, आखिर क्यों? आईए जानते हैं खबर के माध्यम से।

 



गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


 एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित शोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज के  खेल मैदान में मंगलवार 24 सितम्बर को जेएमएम की गांडेय विधान सभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन का आगमन होने जा रहा है।उक्त जानकारी प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख सत्येन्द्र पाण्डेय उर्फ पिंकू पाण्डेय ने रविवार को एक प्रेस वार्ता के माध्यम से कहा।उन्होंने बताया कि शोणभद्र इंटर कॉलेज कांडी के मैदान में 24 सितम्बर को 12 बजे दिन में जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन का आगमन होने जा रहा है।उनके साथ पेयजल व स्वस्च्छ्ता मंत्री मिथिलेश ठाकुर,उत्पाद मंत्री  बेबी देवी,राज्य सभा सांसद महुआ मांझी के अलावे अन्य कई मंत्री व विधायक उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने कांडी आ रहे थे लेकिन किसी कारण वश कांडी का प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया। मझिआंव से उटारी होते पलामू की ओर चले जाएंगे वहीं पिंकू पाण्डेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में मइँया सम्मान योजना जो चल रही है वह कल्पना सोरेन का ही देन है।उन्होंने विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी सम्मानित जनता महिला पुरुषों से  कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मझिआंव पहुंचे  उक्त कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाग लेने की अपील किया है।प्रेस वार्ता में विनोद चंद्रवंशी,मैनुद्दीन अंसारी,सुनील चौहान सहित कई उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post