कलवारी । ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग के मनौवाँ तिराहे पर आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मिथिलेश भारती के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गांव गाँव पहुंचाने के लिए जोर दिया गया।
बैठक में लोगों को सम्बोधित करते हुए महिला विंग की जिलाध्यक्ष मिथिलेश भारती ने कहा कि जनपद के कोने कोने में जाकर हर घर में पार्टी के जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर कड़ी नजर रखते हुए प्रशासन की मदद से रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं को आत्मरक्षा का गुण सिखाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। संगठन का गठन कर लिया गया है संगठन को सबसे निचले पायदान ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए महिला विंग की कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करना शुरू कर दें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंजू, फूला, किशनावती, शीला, कमलावती, बन्दना, केशरा, मीरा देवी, राम पति, गिरजामती, इसरावती देवी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थि रहे।
