डेहरी /रोहतास से रिंटू सिंह की रिपोर्ट।
रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र के तुम्बा गांव के सात किशोर सोन नदी में स्नान करने के क्रम में एक डूब रहे साथी को बचाने में सभी 7 बच्चे डूबे। पांच का शव बाहर निकाला गया है, दो की खोज जारी है।जिसमे पांच किशोर और दो किशोरी है। वैसे संख्या की सही जानकारी के कोई भी स्पष्ट रूप से नहीं दे पा रहा है। सभी बच्चे एक ही परिवार और रिश्तेतार के है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। पूरे गांव के लोग इस हृदय विदारक घटना से सदमे में है, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 7 बच्चे नहाने के लिए सोन नदी गए थे। इसी दौरान एक के बाद एक सभी बच्चे नदी में डूब गए। तुंबा गांव के रहने वाले कृष्णा गोंड के चार बच्चे शामिल हैं ,जबकि एक बच्चा उसकी बहन का है। वहीं दो अन्य बच्चे भी इसी गांव के रहने वाले हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची है। एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश किया जा रहा है। पांच बच्चों का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल है।
प्रशासन एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम तथा स्थानीय गोताखोरों एवं ग्रामीणों की मदद से खोजबीन में लगा हुआ है। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। राजू गोंड 8 वर्ष, पिता कृष्णा गोंड और 4 बच्चे रांची से उनके यहां रिश्तेदारी में आए थे। सभी बच्चों की उम्र 8 साल से 15 साल के बीच बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी होने पर सोन नदी तट पर तुंबा गांव सहित आसपास के गांव के हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । वही मृत बच्चों का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा परिजनों को सौंप दिया गया।