ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गया पुलिस वं एस०टी०एफ० के द्वारा लखिया ईनामी कुख्यात नक्सली गिरफ्तार-एसएसपी.




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS11 GROUP :-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार गया जिले में अपराध नियंत्रण हेतु गया पुलिस द्वारा जिला में कुख्यात नक्सलियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापामरी अभियान चलाया जा रहा है। जिलास्तरीय कुख्यात नक्सलियों में शामिल 1,00,000/- रू० का ईनामी कुख्यात नक्सली कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी, महकार थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी, तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी एवं एस०टी०एफ० के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। उक्त कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी हेतु गया पुलिस के द्वारा पारंपरिक तथा तकनीकी माध्यमों से आसूचना संकलित कर लगातार छापामारी की जा रही थी।

इसी क्रम में यह आसूचना प्राप्त हुई कि जिला के कुख्यात नक्सलियों में शुमार 1,00,000/-रू0 का ईनामी कुख्यात नक्सली कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम पि० भुनेश्वर राम, सा० चैति पिपरा, थाना घोषी, जिला जहानाबाद जो वर्तमान में कई कांडो में फरार चल रहा है वो अभी खिजरसराय थानान्तर्गत ग्राम जोलबिगहा में गिरफ्तारी के भय से छीपा हुआ है। 


उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु गया पुलिस की विशेष टीम के द्वारा खिजरसराय थानान्तर्गत ग्राम जोलबिगहा के पास छापामारी करने पहुँचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया, पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम पि० भुनेश्वर राम, सा० चैति पिपरा, थाना घोषी, जिला जहानाबाद बताया। तत्पश्चात उक्त नक्सली को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक-12/03/2019 को महकार थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम धनसिंगरा के आम के बगीचा में लेवी लेने के लिए कुछ माओवादी अपराधकर्मी आए हुए है। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु ग्राम धनसिंगरा पहुँचे तो पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे। जिसमें कुछ माओवादी को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिस संबंध में महकार थाना द्वारा कांड संख्या-16/19, दिनांक 12/03/2019, धारा- 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट एवं यू०पी०ए० एक्ट 2004 की धारा 20 दर्ज कर अनुसंधान प्रांरभ किया गया था, अनुसंधान के क्रम में पकड़ाए नक्सली कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम की संलिप्तता उक्त कांड में पायी गई थी, जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था। उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस कांड में संलिप्त 05 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार कुख्यात नक्सली का नाम पता :-

 कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम, पि० भुनेश्वर राम, सा० चैति पिपरा, थाना घोषी, जिला

जहानाबाद। कुख्यात नक्सली कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम का अपराधिक इतिहास अबतक प्राप्त सूचना अनुसार

01. मुफस्सिल थाना कांड संख्या-412/16, दिनांक-05/09/2016, धारा-147/148/149/

323/341/386/379 भा०द०वि० एवं 14/16/17/18/20/38/40 यू०पी०ए० एक्ट तथा 17 सी०एल०ए० एक्ट। (बी) भा०द०वि० 25 (1-बी) ए/26/27 आर्म्स एक्ट।

02. घोषी थाना कांड संख्या-20/16, दिनांक-20/01/2016, धारा-323/341/307/337/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 3(x) Sc/St Act.

03. थरथरी थाना (नालान्दा) कांड संख्या-01/08, दिनांक-11/03/2008, धारा-384 भा०द० वि० 17 सी०एल०ए० एक्ट।


गया पुलिस से सहायता हेतु सम्पर्क नम्बर

पुलिस सहायता नम्बर: 172

गया पुलिस नियंत्रण कर नम्बर 0631-2222634

Post a Comment

Previous Post Next Post