ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

दिल्ली में युवक की हुई मौत से बुझ गया घर चिराग, इधर परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।



कलवारी - कलवारी थाना क्षेत्र के डिंगरापुर गांव निवासी एक 34 वर्षीय युवक का दिल्ली में रविवार की सुबह 8 बजे मौ*त हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह भोर में युवक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

   डिंगरापुर गांव निवासी अरविन्द सिंह 34 वर्ष पुत्र अरुण कुमार सिंह उर्फ सुरेश 12 वर्षों से प्राईवेट कम्पनी दिल्ली में कार्य करते थे। परिवार के साथ रहते थे। रविवार की सुबह सात बजे परिजनों से बातचीत हुई सब ठीक ठाक था। आठ बजे अरविन्द की तवीयत बिगड़ गयी अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। 

    अरुण कुमार उर्फ सुरेश सिंह के एक बेटा अरविन्द कुमार सिंह था। जो परिवार के साथ दिल्ली में नौकरी करता था। उसकी मौत होने से घर का चिराग बुझ गया। अरविन्द सिंह माता-पिता का इकलौता बेटा था। अरविन्द सिंह की शादी अमन सिंह के साथ हुई थी। उनके एक बेटा अभिराज सिंह 2 वर्ष एक बेटी लड्डू 5 वर्ष की है। भोर में सुबह अरविन्द सिंह का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। माता-पिता एवं पत्नी तथा बच्चे का रो-रोकर बुराहाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post