ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अस्तचलगामी और उदयमान सूर्य के अर्ध्य के साथ समाप्त हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ,साथ छठ पर्व के निमित आकर्षक कई तोरण द्वार का हुआ उद्घाटन।

 


                                                      डेहरी/ रोहतास से रिंटू देवी की रिपोर्ट ।                      


 एटीएच न्यूज़ 11 ग्रुप ऑफ़ मीडिया :- बिहार में डेहरी शहर छठ पर्व के लिए काफी मशहूर माना जाता है,  बिहार में पटना के बाद डेहरी में ही सबसे अधिक संख्या में छठ व्रति सोन नदी के तट पर  छठ करते हैं । सोन नदी में काफी जगह और स्वच्छ बालू होने के कारण डेहरी एवं आसपास तथा दूर दराज के  रिश्तेदार लोग यहां छठ पर्व मनाने के लिए आते हैं। जहां पूरा शहर लोगों ने स्वच्छ अपने आप साफ सुथरा किया,  गली मोहल्ले से लेकर मेन सड़क तक कहीं भी गंदगी नजर नहीं आ रही थी, वहीं पूरे डेहरी शहर के मुख्य सड़कों  एवं विशेष कर छठ घाट जाने वाले सड़कों  को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, जिससे पूरा शहर जगमगा उठा।  कई संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने कई तोरण द्वारा बनवाए तथा छठ पर्व पर प्रसाद एवं साड़ी का वितरण किया। मुख्य रूप से डेहरी विधानसभा के जाने-माने समाजसेवी सह लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव व बक्सर प्रभारी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया एवं  छठ गीत जागरण का भी आयोजन कराया गया, तथा सोनू सिंह द्वारा डेहरी के दर्जनों  तोरण  द्वारों का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। वही मारवाड़ी समाज के पवन कुमार झुनझुनवाला द्वारा 5100 से अधिक साड़ियों का नि:शुल्क वितरण किया गया। वहीं डेहरी के जाने-माने व्यवसाई डीबीस कंपनी के अध्यक्ष विनोद सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह द्वारा सोन नदी में रास्ते को बनाकर घाट का निर्माण कराया गया तथा साफ सफाई एवं सजावट का व्यवस्था की गई। 


वहीं सोनू सिंह द्वारा भी कई घाटों का निर्माण एवं  मरम्मती कराया गया। कई अन्य छठ समिति के लोगों ने भी कई घाटों का निर्माण कराया।  राष्ट्रीय लोक मोर्चा के महासचिव  एनडीए के पूर्व प्रत्याशी रिंकू सोनी द्वारा भी प्रसाद का वितरण किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक सोनी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी की  मौजूदगी में भाजपा द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं  उग हो सूरज देव संस्था के द्वारा इस वर्ष भी पूरी रात सोन नदी में छठ घाट के समीप छठ गीत एवं अन्य भक्ति जागरण संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  तारबंगला सेवा समिति के संरक्षक पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह द्वारा लखपतिया घाट पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डेहरी में छठ पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए डेहरी एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह, एएसपी किरण कोटा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, सीओ सीबू कुमारी,थाना अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस- प्रशासन के लोग मुस्तैद रहे । जिससे  छठ पर्व  शांतिपूर्वक संपन्न हो गया, पूरे शहर में कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं प्राप्त हुई। सोन नदी में  किसी भी अनहोनी की आशंका से एसडीआरएफ की टीम भी  नदी में तत्पर था।  वही सोन बराज इंद्रपुरी द्वारा प्रशासन के मांग एवं लोगों की सहूलियत के हिसाब से सोन नदी में तथा नहरों में पानी की आपूर्ति कम अधिक की गई, जिससे  छठ व्रत्तियों को काफी सुविधा हुई।

  डेहरी शहर में छठ पर्व संपन्न कराने में मुख्य रूप से  राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह, पवन कुमार झुनझुनवाला , मनीष कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, पूर्व विधायक इं सत्यनारायण सिंह, डॉ यूके सिन्हा,मुख्य पार्षद शशि कुमारी, उपमुख्य पार्षद रानी कुमारी,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी , जद यू नेता बिंदा चंद्रवंशी , भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक सोनी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा के महासचिव अनुज कुशवाहा, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बबल कश्यप,  भाजपा नेता प्रकाश गोस्वामी, प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सिंह, सीमल सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ज्योति कुमारी संग पत्ति पंकज कुमार गुप्ता, विशाल सिंह आनंद सिंह ,दीपू पासवान गिरियाधारी पासवान, नंद गोपाल यादव, ललन सिंह बड़ा बाबू सहित कई अन्य गणमान्य लोग काफी संख्या में पर्व को सफल बनाने में अनेक प्रकार से अपनी सहभागिता निभाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post