डेहरी रोहतास से रिंटू सिंह की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय डेहरी के प्रांगण में गुरुवार 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 135 वीं जन्म जयंती समारोह के मौके पर डेहरी विधानसभा क्षेत्र के जाने- माने समाजसेवी सह लोजपा (आर)के प्रदेश महासचिव सह बक्सर प्रभारी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह को समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय परिवार की तरफ से महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ विजय कुमार सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, काराकाट सांसद राजाराम सिंह, जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार, औरंगाबाद के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह, डेहरी के पूर्व विधायक ई सत्यनारायण सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में जवाहरलाल नेहरू अवॉर्ड के रूप में प्रतीक चिन्ह ,शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया ।
प्राचार्य ने बताया कि सोनू सिंह द्वारा कुछ दिन पूर्व डेहरी के जगजीवन महाविद्यालय में अपने पिताजी के स्मृति में लगभग 20 लाख की लागत से अपने निजी खर्चे से भव्य पुस्तकालय भवन एवं पुस्तकालय कक्ष का निर्माण कराया गया है, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है तथा इसके साथ ही समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कर शैक्षणिक संस्थानों में इनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को देखते हुए महाविद्यालय परिवार द्वारा इन्हें यह सम्मान देने का के लिए चयन किया गया। महाविद्यालय परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। वहीं मौके पर सोनू सिंह ने इसके लिए महाविद्यालय परिवार एवं प्राचार्य प्रो डॉ विजय कुमार सिंह के प्रति आभार जताया तथा भविष्य में महाविद्यालय में मांग के अनुरूप सार्वजनिक काम को पूरा करने का संकल्प दोहराया । कार्यक्रम में काफी संख्या में शिक्षाविद्,जनप्रतिनिधि एवं अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

