ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

खेल प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का होता है शारिरिक एवं मानसिक विकास-राम प्रसाद चौधरी ..




संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती। 


कलवारी। लुम्बनी दुद्धी मार्ग स्थित बीडी ग्लोबल एकेडमी अकसड़ा में सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी ने शुक्रवार को साप्ताहिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। खेल के पहले दिन 100 मीटर दौड़, खो खो, कबड्डी, वालीवाल और रस्साकसी का खेल आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि व सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला आफजाई किया। इस दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। जिससे बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करते हैं। जो बच्चे किसी कारण प्रतियोगिता में सफल नहीं हो सके उन्हें अगली प्रतियोगिता हेतु दूने उत्साह से तैयारी करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि व झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इण्टर कालेज कलवारी के प्रबन्धक अमित चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि  इस तरह के खेल प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का शारिरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। विद्यालय के बच्चों के उन्नयन हेतु विद्यालय प्रबंधन नित नए प्रयोग कर रहा है साथ ही बच्चों को डिजिटल क्लास से जोड़ दिया गया है। विद्यालय के प्रबन्धक ई0 श्यामलाल चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शोभा चौधरी, पूर्व प्रधानानाचार्य सुरेश चौधरी, पॉलिटेक्निक कालेज के पूर्व प्रधानानाचार्य नईम अहमद, डॉ राजवंत सिंह, सर्वदमन शुक्ल के अलावा विद्यालय के प्रधानानाचार्य डॉ अतुल त्रिपाठी, अध्यापक अर्चना पाण्डेय, शादाब अहमद, गौरव पाण्डेय, सुधांशु यादव, जगराम यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post