ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

लोन दिलाने के नाम पर गया पुलिस द्वारा 36 साइबर अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11GROUP :-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गया पुलिस के द्वारा जिला में साइबर फ्रॉड करने में संलिप्त अपराधकर्मियो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही आम जनता को साइबर अपराध से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक-30/11/2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया को सूचना प्राप्त हुई कि गया जिला में एक साइबर गिरोह कार्य कर रहा है जिसके द्वारा पुरे देश में लोगों के साथ ए०ई०पी०एस० एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर ठगी की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु स्वयं के मागर्दशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष साईबर थाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें रामपुर थाना, साइबर थाना एवं तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भारत सेवा आश्रम नियर मिर्जा गालीब कॉलेज के निकट स्थित एक तीन मंजिला मकान में चल रहे PAYNOL SOLUTIONS PRIVATE LIMTED कंपनी के ऑफिस एवं कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। जहाँ के व्यवस्थापक निशांत कुमार के द्वारा पुछताछ में बताया गया कि ये अपने अन्य दो और सहयोगी के साथ मीलकर इस कम्पनी को चलाते है। पुलिस पदाधिकारी द्वारा कंपनी से संबंधित दस्तावेज की मॉग की गई तो इनके द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नही दिया गया। तत्पश्चात PAYNOL SOLUTIONS PRIVATE LIMTED कंपनी के ऑफिस में कार्य कर रहे सभी कर्मियों का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में 03 लैपटॉप एवं 33 मोबाईल फोन बरामद किया गया।


कर्मियों के पास से पाये गये मोबाईल में लगे नम्बरों का नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल से जॉच करने पर पाया गया कि उपरोक्त प्राप्त नम्बरों में से पुरे भारत में करीब 20 मोबाईल नम्बर से 36 साइबर ठगी का शिकायत दर्ज है एवं इन नंबरो से ऐ०ई०पी०एस० एवं अन्य योजनाओं का लाभ लाईसेंस देने के नाम पर ठगी का कार्य किया गया है। कर्मियों के द्वारा पुछताछ के क्रम में बताया गया कि उक्त मोबाईल नम्बर कंपनी के द्वारा दिया गया है। इस संबंध में कंपनी के व्यवस्थापक निशांत कुमार एवं मोहित कुमार से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि ये अपने कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को लोन देने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर अपने कर्मियों से साइबर ठगी का काम करवाते है। व्यवस्थापक के द्वारा बताया गया कि PAYNOL SOLUTIONS PRIVATE LIMTED का खाता YES Bank में है जिसका खाता संख्या 069463400000** है। प्राप्त खाता संख्या को नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल पर जॉच किया गया तो पाया गया कि इस खाता पर दो शिकायत पूर्व से दर्ज है। जॉच के क्रम में PAYNOL SOLUTIONS PRIVATE LIMTED कंपनी के द्वारा साइबर ठगी का साक्ष्य मिलने पर वहाँ से सभी व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में साइबर थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस गिरोह के द्वारा किए गए अन्य साइबर फ्रॉड के बारे में भी पता किया जा रहा है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  पता।


01. निशांत कुमार, पे० हरी शंकर, सा० तेलबिगहा, थाना कोतवाली जिला गया। 

02. मोहित कुमार, पि० अरूण कुमार, सा० ग्रह पर इमाम बारा के पास जिला नवादा।

03. शिस्या वर्धन, पि० सुनिल कुमार शर्मा, सा० शहीद रोड़ नियर पाराडाईज सिनेमा हॉल, थाना कोतवाली जिला गया।

04. राहुल कुमार, पि० शंकर प्रसाद, सा० छोटकी नवादा, थाना डेल्हा, जिला गया। 

05 ओम नारायण सिंह, पि०. सा० छोटकी डेल्हा, थाना डेल्हा जिला गया

नदीम, पि० नूरआलम, सा० मानपुर, अबगीला, थाना मुफ्फसील, जिला गया।


06 07. निशांत कुमार, पि० बिरेन्द्र प्रसाद, सा० घुटीयाँ पहाडपुर, थाना मगध मॅडिकल, जिला गया।

08 कासीफ इकबाल, पि० इकवाल आलम, सा० गेवाल बिगहा, थाना रामपुर,

09. हर्षित पुर्णीमा, पि० जयप्रकाश पाण्डेय, सा० चपरदा रोड़, थाना मगध मेडिकल,

10. सुजीत कुमार, पि० रामउत्तम महतों, सा० कटारी हील नियर एफ०सी०आई० गोदाम, थाना चन्दौती, जिला गया।

11. सत्यम कुमार, पि० संजीव कुमार, सा० चण्क्यापुरी कॉलोनी, थाना रामपुर, जिला गया। 12. कृष्णा कुमार, पि० राजवल्ली प्रसाद, सा० चिरैयाँटाङ, थाना चन्दौती, जिला गया।

13. अंशुल शर्मा, पि० प्रमोद शर्मा, सा० महावीर स्थाना टावर चौक, थाना कोतवाली,

14. अमित शर्मा, पि० सतीश कुमार शर्मा, सा० एपी० कॉलोनी, थाना रामपुर, जिला गया।

15. निखिल कुमार, पि० आशीष रंजन, सा० शेखर मोड़ बारा डीह, थाना, मुफ्फसिल, जिला गया।

16. रोहित कुमार, पि० सुरेश प्रसाद गुप्ता, सा० डोभी, थाना डोभी, जिला गया।

17. गौरब कुमार,पि० तितलेश प्रसाद सिंह, सा० मगध मेडिकल, थाना मगध मेडिकल, जिला गया।

18. श्रुती सिंह, पि० पंकज सिंह, सा० न्यू गोदाम झीलगंज, थाना कोतवाली, जिला गया। 19. सालोनी सिंह, पि० पंकज सिंह, सा० झीलगंज, थाना कोतवाली, जिला गया।

20. सिंकी शर्मा, पि० गणेशवर शर्मा, सा० विष्णुपद पचमहल्ला थाना विष्णुपद, जिला गया।

21. दीपशीखा पांडे, पि० दिलीप पांडे, सा० चाँद चौरा, थाना विष्णुपद, जिला गया

 22. पुजा कुमारी, पि० अशोक कुमार, सा० मुरारपुर, थाना कोतवाली, जिला गया

23. रियाँ कुमारी, पि० उमेश प्रसाद, सा० टेकारी रोड़, थाना कोतवाली, जिला गया। 

24. सोनी कुमारी, पि० विनोद प्रसाद, सा० नूतन नगर, थाना सिविल लाईन, जिला गया।

25. उजाला कुमारी, पे० प्रदीप सिंह, सा० अशोक नगर, शिवमंदिर, थाना रामपुर, जिला गया।

 26. जूही सिंह, पि० मनोज कुमार सिंह, सा० नूतन नगर, थाना सिविल लाइन जिला गया।

27. रिया कुमारी, पि० संजय मालाकार, सा० न्यू गोदाम, विना क्रॉकरी हाउस, थाना. कोतवाली.

जिला गया।

28. सपना कुमारी, पि० सत्येन्द्र सिंह, सा० गेट नं0-05 नियर ऐयर पोर्ट, थाना मगध मेडिकल,जिला गया। 

29. अमित कुमार, पि०. संतोष प्रसाद चौरसियों, सा० बागेश्वरी गुमटी, न्यु कॉलोनी, थाना डेल्हा, जिला गया।

30. यश राज, पि० सुनील कुमार, सा० डहरियों विगहा, थाना बोधगया, जिला गया।

31. अंकित कुमार, पि० दिलीप प्रसाद, सा० कोईरी बिगहा नादरागंज, थाना. सिविल लाइन, जिला गया।

32. करण राज, पि० कमलेश प्रसाद, सा० किराणी घाट, थाना कोतवाली, जिला गया।

33. शालनी कुमारी, पि० कृष्णंदन कुमार, सा० छोटकी नवादा, थाना डेल्हा जिला गया।

34. कोमल कुमारी, पि० भोलाशंकर, सा० टॉवर चौक, थाना कोतवाली, जिला गया। 

35. दीपशिखा, पि० दिनेश कुमार, सा० गाँधी मैदान, थाना सिविल लाईन, जिला गया।

36. हिना कुमारी, पि० उपेन्द्र प्रसाद गुप्ता, सा० कोसमा, थाना कोसमा जिला औरंगाबाद।

बरामद सामान :- मोबाईल 33

लैपटॉप- 03 अन्य दस्तावेज

Post a Comment

Previous Post Next Post