ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पुलिस कप्तान बक्सर के द्वारा नावानगर थाना का किया गया औचक निरीक्षण.






रोहतास जिला ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट।।



नवानगर/बक्सर:-आज दिनांक-09.12.24 को  पुलिस अधीक्षक,बक्सर के द्वारा नावानगर  थाना का  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजियों क्रमशः- गुंडा पंजी, आगन्तुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया गया एवं अवलोकनोंपरांत निम्न दिशा निर्देश दिए गए:-

*  अनुसंधानकर्ता के लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने का दिशा  निर्देश।

* नावानगर थाना के प्रतिवेदित कांडो का अनुसंधान की समीक्षा की गई।

*  सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश। 

*  पंजी संधारण के बिंदु पर अद्यतन हेतु निर्देश।

*  राज्य से बाहर के अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं सत्यापन हेतु टीम बनाकर कार्रवाई का निर्देश।

*  लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश।

*  सुरक्षा व्यव्यस्था के  मद्देनजर गश्ती के दौरान ज्वेलरी दुकान, बैंक, एटीएम , पेट्रोल पंप अन्य वित्तिय संस्थाओं पर निगरानी रखने का निर्देश।

Post a Comment

Previous Post Next Post