ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जौनपुर पुलिस ने अवैध गांजा व गांजा विक्री के नगद रुपये के साथ एक महिला को लिया दबोच।

 


जौनपुर:-थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील वर्मा मय हमराह उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह , का0 इबरान अली , का0 सतीश चन्द, का0 रवि प्रकाश यादव,का0 रमारंजन यादव,का0 अमित सिंह व म0का0 रिचा शुक्ला ,म0का0 प्रिया पटेल थाना सुरेरी जनपद जौनपुर द्वारा जरिए मुखबिरी सूचना पर दिनांक 21.12.2024 समय करीब 16.25 बजे भानपुर से एक महिला अभियुक्ता प्रितम सिंह उर्फ प्रतिभा सिंह पत्नी स्व0 संजय सिंह ग्राम भानपुर थाना सुरेरी जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष को 02 किलो  596 ग्राम अवैध गांजा व गांजा विक्री का नगद 1690/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध मु0अ0सं0 138/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सुरेरी जनपद जौनपुर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post