गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और जिला संगठन के निर्देशानुसार गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुंडीपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता महापर्व का कार्यशाला आयोजित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे के नेतृत्व में इस नम्बर पर सदस्यता 8800002024और नमो ऐप के माध्यम से लगभग दो सौ युवाओं को सदस्य बनाया गया ।कार्यशाला में लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने कहा कि आदरणीय जेपी नड्डा और यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में देश के चहुंमुखी विकास के प्रति काम किया जा रहा है। देश को विश्व गुरु बनने के संकल्प को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देश के सुरक्षा समृद्धि के लिए देश के यशस्वी प्रधान मंत्री को मजबूती प्रदान करे। बूथ कमिटी प्रत्येक बूथ पर कार्यशाला आयोजित कर कम से कम दो सौ युवाओं को सदस्यता अभियान में शामिल करे इस कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष के साथ-साथ रामाश्रय मेहता, लालू शाह, नरेश राम ,रामप्रवेश मेहता, जय राम साह ,गोपाल चौधरी ,ऊदल पासवान, अखिलेश्वर चौधरी , बुधन पासवान ,नरेंद्र चौधरी ,धर्मेन्द्र कुमार , सहित कई अन्य लोग सामिल थें।
