Ath news 11 से अखिलेश सिंह की रिपोर्ट।
प्रतापगढ:- राष्ट्र पुरोधा जननायक अपने जीवन को राष्ट्र के प्रति समर्पित अनुराग वैराग्य से फलीभूत भारत रत्न से सुशोभित युग पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के100वें जयंती की पूर्व संध्या पर कृष्णा मैरिज लॉन सुवन्सा प्रतापगढ़ पर विशाल संगोष्ठी पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण गुरु जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि में रहे पूर्व सांसद बलिया एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे वीरेंद्र कुमार मस्त जी।विशिष्ट अतिथि में रहे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ आशीष श्रीवास्तव जी। कार्यक्रम के उद्घाटन अतिथि में रहे उपाध्यक्ष पिछड़ा आयोग उत्तर प्रदेश माननीय सोहनलाल माली जी।
मंच पर मंचासीन प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रबुद्ध प्रकोष्ठ एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी जी,भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा जी,सेवा निवृत्ति उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश सखाराम यादवजी, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य जी के प्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रांत राय साहब सिंह जी,वरिष्ठ भाजपा नेता राम सेवक त्रिपाठी जी उत्तर प्रदेश सरकार के राज पुरोहित शिवाकांत जी,राकेश सिंह जी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह जी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव प्रकाश सेनानी जी सहित सम्मानित जनों ने परम श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य दायित्व के प्रति राष्ट्र समर्पित भावनाओं पर प्रकाश डालते उनके जीवन कार्य शैली के विभिन्न बिंदुओं पर मार्गदर्शन किए।
कार्यक्रम के आयोजक रहे भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक पांडेय जी ने मंचस्थ सम्मानित जनों को माल्यार्पण अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र जनों को अंगवस्त्र से सम्मानित किए।कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहे एम,डी,पी,जी,के प्रोफेसर रहे शक्ति सिंह जी।कार्यक्रम के सहभागिता में रहे पूर्व मंत्री रहे अवधेश मिश्रा जी,भाजपा नेता शिवशंकर सिंह जी,सभासद सुनील दुवे जी,भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय जी,महिला मोर्चा से रही पिंकी दयाल जी,प्रमिला शुक्ला जी,नगर टीम से रहे रमेश बहादुर सिंह जी,पवन मिश्रा जी,अश्वनी पाण्डेय जी,शिवेंद्र मिश्रा जी,रत्नेश शुक्ला जी,भाजपा किसान मोर्चा गौरा मंडल अध्यक्ष रमेश पाण्डेय जी, एवं सम्मानित मंडल अध्यक्ष सहित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की गरिमामई उपस्थिति रही.
