सासाराम रोहतास:-रोहतास जिला उपभोक्ता के बैनर तले जिला परिषद सासाराम सभागार में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस समारोह मनाया गया।राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर सदस्य बिटेश्वर नाथ पाण्डेय, उप मेयर सत्यंवती देवी, पूर्व उपाध्यक्ष नप चंद्रशेखर प्रसाद आदि ने संयुक्त रूप से किया।
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष सदस्य बिटेश्वर नाथ पाण्डेय ने बताया कि उपभोक्ता का उद्देश्य उनके अधिकारों के बारे में बताना तथा उनके संरक्षण के जागरूकता बढ़ाना है।उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्राप्त करने के लिए आज का दिवस प्रोत्साहित करता है।उपभोक्ताओं को जानकारी का अधिकार चयन और न्याय पाने का अधिकार भी प्राप्त है।
