ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पुलिस पर हमला करने के आरोप में एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11GROUP :-दिनांक-06/09/2021 को रामपुर थाना द्वारा अवैध बालू लदा जप्त ट्रैक्टर के निगरानी करने के लिए रामपुर थाना से पुलिस बल को भेजा गया था। इसी दरम्यान कुछ असमाजिक तत्वो के द्वारा मजमा बनाकर पुलिस बल पर हमला कर दिया गया तथा फायरिंग करते हुए जप्त ट्रैक्टर को छुड़ा लिया गया था। इस तरह से सरकारी कार्य में बांधा पहुँचाया गया।इस संबंध में रामपुर थाना कांड संख्या-291/21, दिनांक 06/09/2021, धारा-147 /148/149/307/382/353/332/333 भा०द०वि० एवं० 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

 वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी  चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-09/12/2024 को थानाध्यक्ष रामपुर थाना द्वारा लगातार छापामारी कर इस कांड में फरार चल रहे एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस कांड के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  पता :-

 बिंदु यादव, पि० स्व० ईश्वर यादव, सा० कंडी नवादा, थाना चंदौती, जिला गया।

रामपुर थाना कांड संख्या 291/21



हत्या के प्रयास के कांड में एक अभियुक्त  गिरफ्तार।


दिनांक-21/07/2024 को वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि जब ये अपना बकाया पैसा माँगने गए तो राज सिन्हा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगा। मना करने पर जान मारने के नियत से लाठी-डंडे एवं लोहे के रड से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस संबंध में सिविल लाईन थाना द्वारा कांड सं0-391/24, दिनांक-21/07/2024, धारा-191(2)/190/126(2)/115(2)/352/351 (2) एवं (3)/109/303(2) बी० एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 12/2024 को थानाध्यक्ष, सिविल लाईन थाना द्वारा लगातार छापामारी कर इस कांड में शामिल एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता।

राज सिन्हा, पि० विजय कृष्णा, सा० तेतरवों, थाना मानपुर, जिला नालंदा।

Post a Comment

Previous Post Next Post