ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

सशक्त नारी ही देश, समाज की सच्ची पहचान : डॉ रागिनी सोनकर .




मछली शहर डिवीज़न से विशाल कुमार गौतम की रिपोर्ट। 


जौनपुर- मछली शहर की नदियाव ग्रामसभा में रविवार को महिला सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मछली शहर की समाजवादी पार्टी की विधायक एवं सपा की स्टार प्रचारक डॉक्टर रागिनी सोनकर के निर्माणाधीन आवास पर किया गया। समारोह में ठंड के बावजूद विधानसभा की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। समारोह में कंबल वितरण और बच्चों को स्कूल बैग दिए गए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सशक्त नारी ही देश और समाज की सच्ची पहचान है। एक महिला जब आगे बढ़ती है  तो पूरा परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होता है। जो सपने लेकर महिलाएं आई हैं वही सपने लेकर मैं भी सदन में पहुंची थीं।

इस अवसर पर विधायक डॉक्टर रागिनी सोनकर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता और समानता की ओर प्रेरित करना है। यह अभियान महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और समाज के हर क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा दी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post