ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अचानक आग लगने से 09 बकरियों की हुई मौत वहीं दो व्यक्ति बुरी तरह जलकर हुए घायल।

 



गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ा खुर्द पंचायत के बनकट गांव स्थित सोन नदी के किनारे पर अवस्थित चंद्रदेव राम की फुस की झोपड़ी में अचानक आग लगने से कुल 09 बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। घटना बुधवार की रात्रि तकरीबन 09 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोन नदी के तट पर काशी से निर्मित झोपड़ी में चंद्रदेव राम व उनकी पत्नी चंद्रावती देवी सो रहे थे। जबकि सभी बकरियां उक्त झोपड़ी में बंधी थीं। आग कैसे लगी, यह किसी को ज्ञात नहीं है। इस अग लगी की घटना में चंद्रदेव राम  व उनकी पत्नी चंद्रावती देवी झुलस कर घायल हो गए।


परिजनों द्वारा घायल दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीरता पूर्वक देख चिक्तिसकों ने डालटनगंज के लिए रेफर कर दिया। घायल चंद्रदेव राम के भतीजे राहुल राम, पिता स्व. सत्यनारायण राम ने बताया कि उक्त झोपड़ी में आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है। अग लगी की घटना में झुलसे चाचा व चाची किसी प्रकार झोपड़ी से निकल कर अपनी जान बचाई। उसने बताया कि झोपड़ी में बंधी कुल 09 बकरीयां, बर्तन, भोजन सामग्री, वस्त्र, बिस्तर, सोलर आदि भी जल कर राख हो गया। राहुल ने बताया कि चाचा चंद्रदेव राम के शरीर के दाहिने हिस्से में सिर से लेकर पांव तक गंभीर रूप से जल गया है। जबकि चाची चंद्रावती देवी की कमर आंशिक रूप से जल गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post