ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अखिलेश कुमार व उनके समर्थकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का किया भव्य स्वागत।



                                        डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट।                 

ATHNEW11 :-रोहतास जिले के सासाराम फजलगंज स्टेडियम में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का दिनारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता अखिलेश कुमार ने अपने साथी समीर कुमार ,आनंद सिंह ,प्रशांत  सिंह, अरविन्द भारती, हरी  नारायण, संजय कुमार सहित सभी कार्यकर्ताओं के साथ  नासरीगंज मोड़ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हनुमान जी का गद्दा देकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। मौके पर अखिलेश कुमार ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हम सभी के लिए गर्व की बात है, और उनके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता जोश से भरे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और एनडीए की एकजुटता से ही आगामी चुनावों में भारी सफलता प्राप्त होगी।


कार्यकर्ताओं ने श्री जयसवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से शैलेश मिश्रा, गुड्डू सिंह, विनय कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, पिंटू मिश्रा, मुन्ना कुशवाहा, झुन्ना सिंह, अखिलेश्वर कुमार, पंकज कुमार इत्यादि लोग शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post