डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट ।
ATHNEWS 11 :- रोहतास जिले के सासाराम स्थित फजलगंज स्टेडियम में गुरुवार 30 जनवरी को एनडीए द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह संवाद कार्यक्रम में एनडीए घटक दलों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल,जद यू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारी , जिला अध्यक्ष सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में डेहरी विधानसभा के जाने-माने समाजसेवी सह लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रोहतास के सभी सात विधानसभा सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत निश्चित रूप से होगी।
हम सभी एनडीए घटक दल के लोगों का एकमात्र लक्ष्य सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करनी और एनडीए को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा तथा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नीतियों एवं कार्यों की काफी सराहना किया। साथ ही लोजपा नेता सोनू सिंह द्वारा आए हुए सभी प्रदेश अध्यक्षों को मोमेंटो एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में सोनू सिंह सभी कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि लोजपा (आर)प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी का आगमन हम सभी के लिए गर्व की बात है, और उनके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता जोश से भरे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए की एकजुटता से ही आगामी चुनावों में भारी सफलता प्राप्त होगी। मौके पर सभी लोग एनडीए के साथ एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।