एटीएच न्यूज 11 मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। 26 जनवरी 2025 के कुटुम्बा प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य तरीके से झण्डोतोलन किया गया। वहीं अम्बा थाना में थानाध्यक्ष राहुल राज के द्वारा गणतंत्र दिवस पर भव्य तरीके से तिरंगा झंडा फहराया गया।
कुटुम्बा थाना में गणतंत्र दिवस के अवसर पर थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह के द्वारा झण्डोतोलन किया गया। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में उत्साहित जनता भाग लिया। अपने अपने क्षेत्र से जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति थाना एवं प्रखंड झण्डोतोलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।