संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS11 GROUP -दिनांक-16/02/2025 को बुनियादगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम पाण्डा बिगहा बांध के पास खेत में एक शव पाया गया है।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष बुनियादगंज एवं बुनियादगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर कर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पहचान कर शव को परीक्षण हेतु ए०एन०एम०एम०सी०एच०, गया भेजा गया। इस संबंध में वादी के लिखित आवेदन के आधार पर बुनियादगंज थाना कांड संख्या-63/25, दिनांक-17/02/2025, धारा-103 (1)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्भेदन तथा घटना कारित करने में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु नगर अपर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें बुनियादगंज थानाध्यक्ष, बुनियादगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही FSL एवं तकनीकी टीम को भी घटनास्थल के निरीक्षण हेतु भेजा गया।उक्त गठित टीम के द्वारा पारंम्परिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर 07 प्राथमिकी अभियुक्त को सूचना प्राप्त होने के 02 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये अभियुक्त दिनेश यादव ने पुछताछ के क्रम में इस काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि खेत के पटवन को लेकर मृतक के साथ झगड़ा हुआ था। तभी मृतक को अकेले देखकर अपने सहयोगी के साथ मिलकर गला दबाकर उसका हत्या कर दिए। पकड़ाए सभी अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता।
धर्मेन्द्र कुमार पि० दिनेश यादव,
शिवनन्दन यादव,पि० स्व० विसम्बर यादव,
अरबिन्द कुमार,पि० देवनन्दन यादव,रामश्रय यादव,पि० कुलदीप यादव,
दिनेश यादव,पि० स्व० दिसम्बर यादव,गुड्डु यादव,पि० शिवनन्दन यादव,राहुल कुमार,पि० चन्द्रदेव यादव सभी सा० पण्डाविगहा, थाना बुनियादगंज, जिला गया।
