गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ में मानस महायज्ञ के आयोजन को लेकर 12 फरवरी को एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। बैठक में समिति के सभी कोटि के सदस्यों व आम जनों को आमंत्रित किया गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में मानस महायज्ञ की रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ को लेकर 13 फरवरी को सतबहिनी से विराट कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान हजारों की संख्या में निराहार व्रती कलशयात्री वाहनों पर सवार होकर जाने आने में 30 किमी की यात्रा करेंगे। विराट कलश यात्रा के सफल आयोजन व यज्ञ से संबंधित अन्यान्य विषयों को लेकर 12 फरवरी को एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के कार्यालय प्रांगण में होगी। यह जानकारी समिति के सचिव पं. मुरलीधर मिश्र ने दी।
