ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कांडी मुख्य बाजार में होली मिलन समारोह रंगारंग कार्यक्रम का किया गया आयोजन।





 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



एटीएच न्यूज़ 11:-गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय अवस्थित मुख्य बाजार के प्रांगण में सोमवार को कांडी मुखिया विजय राम के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख नारायण यादव जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार  मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी गणमान्य लोगों को फूल माला व अंगवस्त्र देकर अबीर गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पलामू जिला से चलकर  आए लोक गायक भोला व्यास , नाल पर, चुन्नू , बैंजो पर गौतम ,  कोर्स, पर धीरज ,दीपक ,चिंटू ,शुभम, तबला पर चुन्नू सिंह नृत्यकला करती रवीना, व छोटी, ने अपनी अदाओं से दर्शकों को मनमोह लिया।


वहीं भोला व्यास ने भी  एक से बढ़कर एक होली के पारम्परिक गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम दोपहर से शुरू होकर देर 6:30 बजे शाम तक चलता रहा। होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित, कांडी पंचायत के उप मुखिया, दिलीप कुमार,बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार ,भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम लाल दुबे, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद ,विश्वनाथ प्रसाद ,अशोक प्रसाद, सहेंद्र प्रसाद ,राजद प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, कृष्णा बारी ,विनोद मेहता, सतेंद्र कुमार, गौरीशंकर पाल, विनोद चंद्रवंशी, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता ,संतोष गुप्ता,व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post