महराजगंज-कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरुचिहां में एक युवक का शव उसी के कमरे में गमछे के सहारे लटकता मिला है। शव देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
प्राप्त खबर के अनुसार शुक्रवार की सुबह दिनेश पुत्र दीपचंद (26) का शव उसी के कमरे में लटकता मिला। युवक का शव गमछे के सहारे लटकने की खबर ग्रामीणों को मिली तो सब हैरान रह गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कारवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह।