ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव गाँव जाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियाँ।





 नगर बाजार से परवेज़ आलम की रिपोर्ट  .


कलवारी। शांति, सुरक्षा, सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने 8 साल बेमिसाल के नाम से पूरे प्रदेश में सरकार की उपलब्धियां को कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जन तक पहुंचा रही है।इसी क्रम में शनिवार को विधानसभा महादेवा के कलवारी के मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया के नेतृत्व में भाजपा नेता शिवकुमार यादव, संतोष सिंह व मस्तराम राजभर कलवारी क्षेत्र के चरकैला, मिश्रौलिया, माझा कला, विजौरा, लुत्फाबाद व भगवंतपुर में घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी और लोगों के घरों पर सरकार द्वारा जनहित में कराए गए कार्यों के विवरण की पत्रिका चिपकाए। गांव में उपस्थित लोगों को भाजपा की रीति नीति को समझाते हुए जिला महामंत्री चंद्रशेखर मुन्ना ने कहा कि भाजपा आमजन के विकास के लिए कृत संकल्पित है। भाजपा घर घर मे शौचालय, गैस, गरीबों के लिए आवास सहित पात्रता के हिसाब से जनसुविधा उपलब्ध करा रही है। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर आमजन की बेहतरी के लिए और क्या किया जा सकता है इस का भी सर्वे कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post