संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11 -दिनांक-18/03/2025 को कुछ लोग खिजरसराय थाना गेट के सामने अनावश्यक रूप से एकत्रित होकर खिजरसराय थाना कांड सं0-73/25 में गिरफ्तार हुए एक अभियुक्त को लेकर हंगामा कर रहे थे। खिजरसराय थाना के एक पुलिस पदाधिकारी जब थाना गेट उनलोगों को समझाने गए तो उनलोगों के द्वारा उग्र होकर उक्त पुलिस पदाधिकारी पर हमला कर दिया गया। जिसकी सूचना थानाध्यक्ष खिजरसराय थाना को दी गई।
थानाध्यक्ष खिजरसराय थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खिजरसराय थाना कांड संख्या-77/25, दिनांक-18/03/2025 धारा-189(2)/191(2)/126(2)/115(2)/109(1)/132 बी०एन०एस० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापमारी जारी है। उल्लेखनीय है कि गया पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए पिछले दो महिनों में पुलिस पर हमला एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामलों में संलिप्त 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है, साथ ही गया पुलिस की लगातार कार्रवाई एवं दबिश के भय से 90 से अधिक अभियुक्तों ने माननीय न्यायालय में आत्मसर्मपण किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता।
सुचित कुमार, पि० बिरजु प्रसाद, वीणा कुमारी, पि० सुचित कुमार,
सुमन देवी, पि० बिरजू प्रसाद,
गुडिया कुमारी, पि० आकाश कुमार, चारों सा०, थाना खिजरसराय, जिला गया।