ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गया जनपद पदाधिकारी द्वारा गया घुगड़ीटाड़ बाईपास के पास से बनने वाले फोरलेन फ्लाईओवर का निरिक्षण।




संपादक डॉ मदन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS11 GROUP -गया दिनांक 04मार्च 2025, प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा किया गया था की बाईपास घुगड़ीटाड़ के पास 04 लेन फ्लाईओवर एवं मुफस्सिल मोड के समीप 2 लेन फ्लाईओवर निर्माण की घोषणाएं की गई थी जिसके पश्चिम आज विभागीय अभियंतागण एवं जिला प्रशासन गया द्वारा संयुक्त रूप से साइट विजिट किया। घुगड़ीटाड़ के पास 04 लेन फ्लाईओवर जिसकी लम्बाई 0.810 किलोमीटर है। सीताकुंड पूल के पहले से प्रारंभिक बिंदु है और अंतिम बिंदु महावीर कॉलेज बाईपास के समीप है। साथ ही 2 लेन सर्विस रोड भी बनाया जाएगा। इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति 141.21 करोड़ रुपया है। इस परियोजना से विष्णुपद एरिया, मंगलागौरी एवं बोधगया विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। 


घुघरी टांड पर 4-लेन फ्लाईओवर रैंप सहित का निर्माण होने से विष्णुपद मंदिर को आने जाने में सुलभ हो जायेगा। मौजूदा स्थिति में चौराहा पर जाम लगा रहता है। 4-लेन फ्लाईओवर का निर्माण होने के उपरान्त जाम की स्थिति समाप्त हो जायेगी। हर साल आने वाले पृतपक्ष मेला में चौराहा हमेशा जाम रहता है फ्लाईओवर निर्माण होने से जाम की स्थिति समाप्त हो जायेगी 4-लेन फ्लाईओवर रैंप सहित का निर्माण होने के उपरान्त गया, बौधगया, राजगीर, नालन्दा एवं पावापुरी आदि महत्वपूर्ण धार्मिक जगहों पर आने जाने में सहुलियत एवं समय की बचत होगी। इसके साथ-साथ बिहार एवं झारखंड के बीच भी सुलभ संपर्कता स्थापित होगी तथा अपेक्षाकृत कम दूरी तय करना पड़ेगा।

 महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल यथा विष्णुपद मंदिर, बौधगया का मंदिर, राजगीर का प्रसिद्ध विश्व शांति स्तुप एवं नालन्दा का प्रसिद्ध विश्वविद्यालय मंदिर तथा पावापुरी की जैन मंदिर आदि जगहों पर आवागमन में सुविधा होगी। मुफस्सिल मोड़ 02 लेन फ्लाईओवर जिसकी लम्बाई 2.650 किलोमीटर है। इस योजना में मुफस्सिल मोड़ समीप मंदिर पास ओवरब्रिज गोलंबर बनाया जाएगा,  मुफस्सिल मोड़ ( गोलंबर) से जगजीवन कॉलेज तक, मुफस्सिल मोड़ ( गोलंबर) से मानपुर प्रखंड कार्यालय तक, मुफस्सिल मोड़ ( गोलंबर) से पुराना फल्गु नदी 6लेन तक रहेगा। परियोजना की चौड़ाई 2 लेन फ्लाईओवर एवं दोनों तरफ इंटरमीडिएट लेन के साथ नाला निर्माण भी करवाया जाएगा।  इस योजना की प्रशासनिक स्वीकृति 349.22 करोड़ रुपया है। इस परियोजना से गया चौक बाजार, खिजरसराय, विष्णुपद, मंगलागौरी एवं बोधगया विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। मुफशील मोड़ 2-लेन फ्लाईओवर गोलम्बर एवं रैंप सहित का निर्माण होने से गया टाउन से नवादा, खिजर सराय, टौंसा, सीता कुण्ड से आने जाने में सुलभ हो जायेगा। मुफशील मोड़ 2-लेन फ्लाईओवर गोलम्बर एवं रैंप सहित का निर्माण होने से विष्णुपद मंदिर को आने जाने में सुलभ हो जायेगा मुफशील मोड़ 2-लेन फ्लाईओवर गोलम्बर एवं रैंप सहित का निर्माण होने के उपरान्त जाम की स्थिति समाप्त हो जायेगी मुफशील मोड़ 2-लेन फ्लाईओवर गोलम्बर एवं रैंप सहित का निर्माण होने के उपरान्त बोधगया, राजगीर, नालन्दा एवं पावापुरी आदि महत्वपूर्ण धार्मिक जगहों पर आने जाने में सहुलियत एवं समय की बचत होगी। मुफशील मोड़ 2-लेन फ्लाईओवर गोलम्बर एवं रैंप सहित का निर्माण होने के उपरान्त महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल यथा विष्णुपद मंदिर, बोधगया का मंदिर, राजगीर का प्रसिद्ध विश्व शांति स्तुप एवं नालन्दा का प्रसिद्ध विश्वविद्यालय मंदिर तथा पावापुरी की जैन मंदिर आदि जगहों पर आवागमन में सुविधा होगी।ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी नगर एवं मानपुर को निर्देश दिया है, प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के लिये जमीन मापी का कार्य तेजी से करवाये। कार्यकारी एजेंसी को डीएम ने निर्देश दिया है कि अंचलाधिकारी से आपसी समन्वयन कर तेजी से फ्लाईओवर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाये, निरीक्षण के उप विकास आयुक्त, फ्लाईओवर निर्माण के वरीय अभियंतागण, पटना से आये टेक्निकल पदाधिकारीगण, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अंचलाधिकारी नगर मानपुर उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post