ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

 



संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती। 


कलवारी - अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विकास खंड कुदरहा के जागृति प्रेरणा संकुल संगठन कार्यालय गायघाट में भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार अग्रहरि व कलवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार चौरसिया के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. 


समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सुगंधा गोस्वामी, कृष्णावती, ममता, कुनीता, गुड़िया, जैतुन निशा, तारा को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं समूह की अन्य महिलाओं में अंजली, कंचन, साधना, सुशीला, ऋचा शर्मा, सावित्री, कविता पांडेय, सुनीता, संगीता शर्मा, प्रेमशील, पूजा अग्रहरि, माया देवी, कृतिका सिंह, आश्रुननिशा, माधुरी को सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया। 


जहां पर लल्लन कुमार, विजय शंकर मिश्रा, जितेंद्र कुमार, संगीता यादव, ज्योति, कमला श्रीवास्तव, सुधा, आरती, सावित्री त्रिपाठी, रीना, महिमा, शकुंतला, संगीता यादव, शाहजहां, अर्चना प्रभावती सहित अन्य समूह से जुड़े लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post