रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट।।
सासाराम/रोहतास:- आज दिनांक 09-03-2025 दिन रविवार को (सासाराम) स्वयंवर वाटिका, तकिया सासाराम में बिहार सरकार के मंत्री डॉ सुनील कुमार जी वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का नागरिक अभिनंदन समारोह बड़े ही धूमधाम से किया गया। डॉ सुनील कुमार ने अभिनंदन समारोह में लोगों का अभिवादन देख बड़े खुश दिखे एवं सासाराम को अपने मंत्रालय से जो भी विकास की योजनाएं होगी उसे त्वरित जमीन पर उतरने का काम करने का वादा किया। मौर्य शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि मौर्य ने उनका रोहतास जिला के सासाराम के धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया साथ हीं बताया यह सम्राट अशोक शिलालेख की धरती है, आपका इस क्रांतिकारी धरती पर स्वागत है, यहां पर आप एक सम्राट अशोक के नाम पर पार्क बनाने का मांग किया। साथ ही बताया कि सम्राट अशोक जो पर्यावरण प्रेमी थे, पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए वह जगह-जगह पर तालाब खुद बनवाते थे पेड़ लगवाते थे। आज उन्हीं के वंशज के यह मंत्रालय मिला है तो पर्यावरण बिहार सरकार में नंबर वन का मंत्रालय होगा, हमें आशा है कि हमारे मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता चंदन कुशवाहा ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत मीनाक्षी कुशवाहा ने किया एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रवि शंकर सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष मौर्य शक्ति रोहतास ने किया। कार्यक्रम में डॉ संतोष कुशवाहा, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, विनय मेहता, अखिलेश कुमार, बेचू महतो, सत्यवंती देवी, डिप्टी मेयर सासाराम चंद्रशेखर सिंह, उमेश वर्मा, मुन्ना कुशवाहा सुशील कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, प्रभु कुशवाहा, अमरेंद्र कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, सुरेश सिंह, रोहित मौर्य, संजीव कुमार, रंजन कुमार, उपेंद्र कुशवाहा अजीत कुशवाहा रमाशंकर सिंह, कमेन्द्र कुशवाहा सहित कई लोग थे।