संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP-दिनांक-12/02/2025 को वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि रात्री में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इनके घर में घुसकर कुछ आभुषण एवं 50,000/- रूपया चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में सोहैल थाना कांड संख्या-09/25, दिनांक-12/02/2025, धारा-334(1) / 305 बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए, इस कांड के त्वरित उद्भेदन एवं इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें सोहैल थानाध्यक्ष, सोहैल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान, सी०सी०टी०वी० फुटेज अवलोकन तथा आसूचना संकलन इस कांड में संलिप्त 03 अप्राथमिकी अभियुक्तों को भलुवाही देवी स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए अभियुक्तों के निशानदेही पर भलुवाही देवी स्थान से इस कांड में चोरी किए गए आभुषण एक सोना का चैन, एक जोड़ा चॉदी का पायल एवं एक जोड़ा सोना का बाली बरामद किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता।
सतीश कुमार,पि० शिवकुमार पासवान,
अफजल कुमार,पि० आलम खान, गुंजन कुमार शम्भु पासवान, तीनों सा० पोखरी टोला भलुवाही, थाना सोहैल, जिला गया।
बरामद सामान :-
सोना का सिकड़ी-01,चॉदी का पायल-01 जोडा,सोना का बाली-01 जोड़ा।
सतीश कुमार का अपराधिक इतिहास।
हंटरगंज थाना कांड संख्या-155/23, दिनांक-03/08/2023, धारा-395/412 भा०द०वि० एवं 25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।