ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

महराजगंज जनपद में साइबर क्राइम को रोकने हेतु करोड़ों रुपए की लागत से एक अत्याधुनिक थाना स्थापित होगा।

 



महराजगंज:- जनपद में लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने की नियत से शासन ने नेपाल बार्डर स्थित महराजगंज जनपद को साइबर क्राइम थाने की सौगात दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस थाने का निर्माण जनपद के पुलिस लाइन परिसर में होना है। इसके निर्माण में कुल 356.28 लाख यानी तीन करोड़ छप्पन लाख अठ्ठाइस हजार रुपए खर्च होना है, जिसकी शासन ने मंजूरी दे दी है।

इस मंजूरी से साइबर ठगो का हौसला पस्त होने के प्रबल आसार दिख रहे है। जबकि इस ठगी से शिकार लोग इस कार्य के लिए शासन की प्रशंसा कर रहे है।

शासन द्वारा स्वीकृति इस साइबर क्राइम थाने के निर्माण के लिए UPPCL यानि यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को ठेका दिया गया है।

          प्रभारी महराजगंज

           कैलाश सिंह। 

Post a Comment

Previous Post Next Post