संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP-वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नक्सलियों अपराधियों के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जारी है, इसी क्रम में :-सहायक पुलिस अधीक्षक अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1 को सूचना मिली कि कई कांडो में वांछित फरार चले रहे कुख्यात नक्सली सुदामा राम सिमरी थानान्तर्गत ग्राम धनारी, औरंगाबाद के पास आया हुआ है। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-1 के द्वारा आमस थानाध्यक्ष, आमस ढिभरा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं SSB के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल कर एक छापेमारी दल का गठन किया गया। उक्त छापेमारी दल ग्राम धनारी के पास पहुँची तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम व पता सुदामा राम,पि० गोवर्धन राम, सा० करमडीह, थाना नवीनगर, जिला औरंगाबाद बताया। उल्लेखनीय है कि दिनांक-19/09/2017 को आमस थानान्तर्गत सोलर पावर प्लांट को नक्सलियों के द्वारा बम से उड़ा दिया गया एवं केबिन में आग लगा कर वहाँ के कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। जिस संबंध में आमस थाना कांड संख्या-196/17, दिनांक 19/09/ 2017, धारा-147/148/149/323/341/342/427/435/436/440/504/506/120 (बी) भा०द०वि०, 3/4 वि०पर्दा० अधि० 1908 एवं 13/16/18/19/20/38 UAP Act. दर्ज किया गया था। उक्त कांड में पकड़ाए नक्सली ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस कांड में संलिप्त 31 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अन्य अपराधियों नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापाामरी जारी है।
पकड़ाए नक्सली का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
गिरफ्तार नक्सली का नाम पता।
सुदामा राम,पि० गोवर्धन राम, सा० करमडीह, थाना नवीनगर, जिला औरंगाबाद।
