संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP -दिनांक 30/5/2025 को वरोय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार गया पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने वालों एवं अवैध हथियार तस्करो के धर पकड़ हेतु लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में:-दिनांक-30/04/2025 को गया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खाप में एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार छुपाकर रखा हुआ है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष चेरकी, चेरकी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठीत विशेष टीम छापेमारी करने खाप गाँव स्थित जैस अली के घर पहुँची तो पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम व पता 01. जैस अली, पि० जैनुल आबेदिन, सा० खाप, थाना चेरकी, जिला गया बताया।तत्पश्चात् पकड़ाए व्यक्ति के निशानदेही पर जैस अली के घर का विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में घर में मौजूद गोदरेज से 01 देशी पिस्टल, 01 देशी सिक्सर, 01 जिंदा कारतुस, 13 खोखा एवं 9500/-रू० नगद बरामद किया गया।
पकड़ाये अभियुक्त जैस अली ने पुछताछ के क्रम में बताया की इनके सहयोगी सरीफ खान एवं मो० नाजिश खों ने इन्हे हथियार रखने के लिए दिया था।
तत्पश्चात पकड़ाये अभियुक्त जैस अली के निशानदेही पर ग्राम सैयदडीह में छापामारी कर 02. सरीफ खान, पि० मो० रसीद खान, सा० सैयदडीह, थाना मगध यूनिवर्सिटी, जिला गया एवं ग्राम मंझार में छापामारी कर 03. मो० नाजिश खॉ, पि० स्व० तदबीर
अली, सा० मंझार, थान गुरूआ, जिला गया को विधिवत गिरफ्तार कर चेरकी थाना लाया गया।इस संबंध में चेरकी थाना कांड सं0-61/25, दिनांक 30/04/2025, धारा-25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामद सामान ।
देशी पिस्टल- 01
देशी सिक्सर- 01
जिंदा कारतुस- 01
खोखा- 13
नगद 9500/-रू०
दिनांक 30/04/2025 को बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही एक पिस्टल, 20 जिंदा कारतुस, एक मोबाईल एवं 9460/-रू0 नगद के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार गया पुलिस द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने वालों एवं अवैध हथियार तस्करो के घर पकड़ हेतु लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में:-
दिनांक-30/04/2025 को थानाध्यक्ष विष्णुपद थाना को सूचना प्राप्त हुई कि रामसागर तालाब के पश्चिम एक व्यक्ति अवैध आर्म्स लेकर घुम रहा है।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु विष्णुपद थानाध्यक्ष, विष्णुपद थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के साथ रामसागर तालाब के पश्चिमी ओर पहुँचे तो पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया।पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम व पता विनीत राज, पि० अनील कुमार वर्मा, सा० टिल्हा धर्मशाला, थाना सिविल लाईन, जिला गया बताया। तत्पश्चात् पकड़ाए व्यक्ति का विधिवत तलाशी लिया गया तो उक्त व्यक्ति के पास से 01 काले रंग का पिस्टल, 20 जिंदा कारतुस, 01 मोबाईल फोन एवं 9460/-रू० नगद बरामद किया गया।पकड़ाये व्यक्ति से बरामद आर्म्स के संबंध में पुछ-ताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दिया गया। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर विष्णुपद थाना लाया गया।
इस संबंध में विष्णुपद थाना कांड सं0-181/25, दिनांक-30/04/2025, धारा-25(1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता ।
विनीत राज, पि० अनील कुमार वर्मा, सा० टिल्हा धर्मशाला, थाना सिविल लाईन, जिला गया।
बरामद सामान :-
काले रंग का पिस्टल 01
जिंदा कारतुस- 20
मोबाईल फोन- 01
नगद 9460/-रू०