ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गया जनपद पंचायती अखाड़ा स्थित उदासीन संगत धर्मशाला में ब्राह्मण सेना का स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमे करहगर विधायक ने किया शिरकत।



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATHNEWS 11GROUP -आज दिनांक 13/4/2025 को गया जनपद के पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन संगत गया धर्मशाला में ब्राह्मण सेना का स्थापना दिवस में सभी अंगतुको के उपस्थिति में समाज की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के प्रमुख और गणमान्य ब्राह्मण जनों की उपस्थिति रही। इस बैठक का अध्यक्षता अजीत तिवारी ब्राह्मण सेना जिला अध्यक्ष एवं संचालन ब्राह्मण सेना के सचिव बृजराज पांडे के द्वारा किया गया बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करना और आने वाले विधानसभा चुनावों में समाज की भूमिका को सशक्त रूप से स्थापित करना था।


बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर करगहर  सासाराम विधानसभा क्षेत्र के विधायक संतोष कुमार मिश्रा भी सहभागी बने उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज सदैव ज्ञान, धर्म और संस्कृति के मार्गदर्शक रहे हैं। आज आवश्यकता है कि हम अपनी इस विरासत को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाएं। वर्तमान समय में सामाजिक एकता, शिक्षा और युवाओं के मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज की भूमिका और भी महत्वपूर्ण है सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

सभी प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा समाज को केवल एक वोट बैंक के रूप में देखा जाता है, जबकि समाज के योगदान और योग्यता को नजर-अंदाज किया जाता है। बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि गया विधानसभा क्षेत्र से ब्राह्मण समाज पहले भी जनसंघ के टिकट पर दो बार विजयी होकर विधानसभा पहुंच चुका है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि समाज में नेतृत्व की क्षमता और जनसमर्थन दोनों मौजूद हैं। बैठक में एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसमें यह मांग की गई कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में गया शहरी विधानसभा क्षेत्र से शिक्षित एवं लोकप्रिय भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी के नीतियों को जन जन एवं घर-घर तक पहुंचने वाले भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाए। प्रस्ताव में कहा गया कि डॉ. मिश्रा एक कर्मठ, योग्य, शिक्षित और भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्ति हैं।

वे सामाजिक, शैक्षणिक, और राजनीतिक क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता भी लगातार बढ़ रही है। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा की ब्राह्मण समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा कि पार्टी समाज के योग्य लोगों को उचित प्रतिनिधित्व दे रही है। यह निर्णय पार्टी के प्रति विश्वास को और गहरा करेगा तथा सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा। बैठक में विशिष्ट अतिथि देवी योग साधक रामानुज वैष्णव दास हरि ओम स्वामी जी महाराज, डॉ विवेकानंद, ब्राह्मण सेना उपसचिव धर्मेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष आनंद प्रियदर्शी, उपकोषाध्यक्ष मुरली तिवारी, उपाध्यक्ष सत्येंद्र उपाध्याय,  संरक्षक विपिन तिवारी, केडी पांडे, हीरा झा, अभिषेक कुमार, मनोज त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के ब्राह्मण सेना उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post