ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पटना प्लेटफार्म नंबर 2/3 से मोबाईल चोरी करने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह के नौ अभियुक्त गिरफ्तार।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP-दिनांक-26/05/2025 को ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत रेल परिक्षेत्र में मोबाईल चोरी, एवं अन्य अपराधों के रोकथाम हेतु रेलवे स्टेशन पटना जं० पर राजकीय रेल पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पटना जं० के प्लेटफार्म सं0-02/03 के पश्चिमी छोर के पास आठ-नौ व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। जो पुलिस बल को देखकर तेजी से भागने लगे। पुलिस बल को संदेह होने पर उक्त सभी व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़ाये सभी व्यक्तियों से पुलिस बल को देखकर भागने के संबंध में पुछ-ताछ करने पर कोई संतोष जनक जबाब नही दिया। नाम-पता पुछने पर अपना-अपना नाम क्रमशः (01) राहुल कुमार उर्फ राजा उम्र-29 वर्ष पि०-स्व० कृष्णनंदन भगत सा०-ताल दरियापुर थाना-मोकामा जिला-पटना (02) मंगल सिंह उम्र-19 वर्ष पि०-कालिया सिंह सा०-बलरामपुर थाना-काली टोला जिला-पुरुलिया (पं० बंगाल) (03) मो० अमजद उम्र 25 वर्ष पिo -फकरुल हसन सा०-चाँदी राजवार वार्ड नं0-10 थाना-बेला जिला-सितामढ़ी (04) मिथुन लाल उम्र 32 वर्ष पि०-स्व० किशनलाल सा०-रावाईच पोस्ट-टाउन बजार थाना-बख्तियारपुर जिला-पटना (05) छोटु दास उम्र 35 वर्ष पि०-मदन दास सा०-चकबली (बिहट) थाना-रिफाईडंरी ओ०पी० जिला-बेगुसराय (06) हिफाजत करीम उम्र 38 वर्ष पि०-हाजी हीरा सा०-असराहा थाना केवटी जिला- दरभंगा, (07) अमीत कुमार, उम्र-20 वर्ष, पि०- कौशल शर्मा, सा० धोकहारा, पो०- करहरी थाना- सिगोड़ी जिला-पटना (08) अनीष पाण्डेय, उम्र 24 वर्ष, पि०-शिवकुमार पाण्डेय, सा०-जी०डव्लु०-0081557 शेरघाटी रोड ए०टी० गेट कलेर, वाई०एन० सिंह० रोड गया, सिविल एरोड्राम गया (09) रुपेश कुमार यादव उम्र-20 वर्ष पि०-नरेश यादव सा०-सिरिसियां बजार थाना-बेला जिला-सितामढ़ी बताया। जमा तलाशी लिये जाने के क्रम में उक्त सभी अभियुक्तों के पास से चोरी का कुल 150 स्क्रीन टच मोबाईल पाया गया। बरामद सभी मोबाईल के बारे में पुछने पर बताया गया की ट्रेनों में यात्रियों के पास से चोरी किये है।


इस संबंध में रेल थाना पटना जं० कांड सं0-412/25, दिनांक-26/05/25, धारा 303 (2)/317(5) /112(2) बी०एन०एस० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-

(01) राहुल कुमार उर्फ राजा उम्र-29 वर्ष पि०-स्व० कृष्णनंदन भगत सा०-ताल दरियापुर थाना-मोकामा जिला-पटना,

(02) मंगल सिंह उम्र-19 वर्ष पि०-कालिया सिंह सा०-बलरामपुर थाना-कालीटोला जिला-पुरुलिया (पं०बंगाल) 03 मो० अमजद उम्र 25 वर्ष पि० फकरुल हसन सा०-चाँदी राजवार वार्ड नं0-10 थाना-बेला जिला-सितामढ़ी

(04) मिथुन लाल उम्र-32 वर्ष पि०-स्व० किशनलाल सा०-रावाईच पोस्ट-टाउन बजार थाना-बख्तियारपुर जिला-पटना

(05) छोटु दास उम्र 35 वर्ष पि०-मदन दास सा०-चकबली (बिहट) थाना-रिफाईडंरी ओ०पी० जिला-बेगुसराय

(06) हिफाजत करीम उम्र 38 वर्ष पि०-हाजी हीरा सा०-असराहा थाना केवटी जिला दरभंगा,

(07) अमीत कुमार, उम्र-20 वर्ष, पि०- कौशल शर्मा, सा०- धोकहारा, पो०- करहरी थाना सिगोड़ी जिला-पटना

(08) अनीष पाण्डेय, उम्र 24वर्ष, पि०-शिवकुमार पाण्डेय, सा० जी०डव्लु०-0081557 शेरघाटी रोड ए०टी० गेट कलेर, वाई०एन०सिंह० रोड गया, सिविल एरोड्राम गया

(09) रुपेश कुमार यादव उम्र-20 वर्ष पि०-नरेश यादव सा०-सिरिसियां बजार थाना-बेला जिला-सितामढ़ी

अपराधिक इतिहासः-उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व में विभिन्न थानों में कांड दर्ज है।

01. रेल थाना पटना काण्ड सं0-23/13 दनांक 30/01/13 धारा-401/34 भा०द०वि०

02. रेल थाना पटना काण्ड सं0-525/14 दिनांक 08.12.14 धारा-414 भा०द०वि०

03. रेल थाना पटना जं० काण्ड सं0-136/14 दिनांक-13/04/15 धारा-401/34 भा०द०वि०

04. रेल थाना पटना जं० काण्ड सं0-743/24 दिनांक-15/10/24 धारा-303 (2)/317(2)/317(5)/112 बी०एन०एस० दर्ज है।

बरामद सामान।

01. 150 स्क्रीन टच मोबाईल कुल अनुमानित राशि-लगभग 22.5 लाख रूपया


टीम का नाम।


01. पु०नि० राजेश कुमार सिन्हा, रेल थानाध्यक्ष, पटना जं०।

02. प्रभारी निरीक्षक शंकर अजय पटेल रे०सु०बल पटना जं०।

03. उ०नि० सत्येद्र कुमार, रेलवे सुरक्षा बल पटना जं०।

04. उ०नि० अभय कुमार, रेलवे सुरक्षा बल पटना जं०।

05. पी०टी०सी०/ 13 राजु कुमार सिंह, रेल थाना पटना जं०

06. पी०टी०सी०/639 सोनु कुमार सिंह, रेल थाना पटना जं०।

07. सिपाही/749 चंदन कुमार, रेल थाना पटना जं०।

08. सिपाही/600 सतीश कुमार, रेल थाना पटना जं०।

09. सिपाही/50 लव कुमार, रेल थाना पटना जं०।

10. सिपाही/693 विकास कुमार, रेल थाना पटना जं०।

11. सि0/192 मो० ईमरान आलम

12. सि0/781 प्रशांत कुमार

13. प्र०आ०/पिंकु कुमार,

14. प्र०आ०/ विजय कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post