गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया पंचायत के गांव जतरो में रविवार को कांडी थाना कांड संख्या 74/19 दिनांक 06/08/2019 धारा 498 IPS के फिरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त राजकुमार रजवार, पिता तिलक धारी रजवार, ग्राम,जतरो, थाना, कांडी जिला, गढ़वा, के द्वारा दिनांक 18/05/2025 दिन रविवार को डुगडुगी बजाकर दो गवाहों के साथ इश्तिहार लगाया गया।
वहीं पूर्व में भी पहले इश्तिहार लगाया गया था लेकिन अभी तक अभियुक्त आत्म समर्पण नहीं किया। वही इस बार सार्वजनिक जगह पर भी इश्तिहार लगाकर पूरे गांव में इसकी जानकारी दी गई। अगर फिरार चल रहे अभियुक्त एक माह के अंदर आत्म समर्पण नहीं करता है तो उसका घर की कुर्की जब्ती किया जा सकता है।
Tags
#e-News