ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

घूसखोरी चरम पर:-निगरानी टीम के हत्थे चढ़ा अंचल कर्मी,लोगो को मिली राहत.




सासाराम:-सासाराम अंचलधिकारी सुधीर ओंकार के नजदीकी डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार को निगरानी विभाग ने रंगे हाथ 1 लाख 10 हजार रुपए घूस लेते हुए कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया है।

पटना से पहुंची निगरानी विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि घूस लेने की शिकायत दर्ज होने पर सत्यापन के बाद घूस लेते हुए रंगे हाथ 1 लाख 10 हजार घूस के साथ सासाराम अंचल के डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई जारी है।


 सासाराम प्रतापगंज के रहने वाले भू स्वामी पंकज कुमार ने बताया कि डीसीएलआर के आदेश पर सासाराम अंचल के मिर्जापुर मौजा में विवादित भूमि की मोटेशन रद्द करने हेतु सासाराम अंचलाधिकारी सुधीर कुमार ओमकार से मुलाकात किया था, जहां सासाराम अंचलधिकारी सुधीर ओंकार ने डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार से मुलाकात करने की संकेत दिया ।


सीओ के कहने पर पीड़ित भू स्वामी पंकज कुमार ने डाटा ऑपरेटर पंकज कुमार से मुलाकात किया तो 1लाख 10 हजार रुपए की मांग की गई।

 भू स्वामी पीड़ित पंकज कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराया था जहां शिकायत के सत्यापन के साथ सासाराम अंचल कार्यालय में  1 लाख 10 हजार घूस की राशि लेते हुए रंगे हाथ डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार को निगरानी विभाग ने गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई जारी रखी है।

 भ्रष्टाचार पर चोट को लेकर तीन दिनों में सासाराम में यह दूसरी कार्रवाई के बाद प्रमाण के लिए काफी है कि सासाराम में घूसखोरी चरम सीमा पर है। जिससे आमजन काफी परेशान हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post