ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कलवारी पुलिस ने लड़की भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

 



संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती ।


बस्ती - जनपद बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को कलवारी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी चमनगंज तिराहे के पास दोपहर करीब 1:30 बजे की गई।

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में हुआ। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह सफलता अर्जित की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम बिजौरा थाना कलवारी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध मु.अ.सं. 141/25 धारा 87, 352(3), 333, 142बी BNS के अंतर्गत थाना कलवारी में मामला दर्ज था।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चमनगंज चौराहे के पास देखा गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव, हेड कांस्टेबल सुभाष राय, कांस्टेबल विनीत कुमार यादव शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post