ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर के छात्रों द्वारा किया गया जोरदार धरना प्रदर्शन।




ATH NEWS 11:-राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर में आज छात्रों द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कॉलेज परिसर स्थित अंबेडकर छात्रावास में पीने के पानी में मरी हुई छिपकली मिलने के बाद हुआ। छात्रों का कहना है कि कॉलेज के सभी 7 से 8 छात्रावासों में महीनों से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है।



छात्रों ने बताया कि स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। बीते दिन अंबेडकर छात्रावास में पानी के कंटेनर से मरी हुई छिपकली मिलने के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ धरना दिया और नारेबाजी की।


छात्रों की मांग है कि सभी छात्रावासों में शुद्ध पेयजल की तत्काल व्यवस्था की जाए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो उनका आंदोलन और उग्र हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post