मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 22/05/2025 बिहार विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी के बीच कुटुम्बा विधानसभा में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) अपने पारंपरिक सीट में कमर कस कर उतर चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे ने गुरुवार को अंबा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जोड़ कर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जुझारू कार्यकर्ता के बल पर विपरीत परिस्थितियों में भी चुनाव जीता जा सकता है। चौबे ने प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष को प्रत्येक बूथ पर दस सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन लघु सिंचाई मंत्री बिहार सरकार और औरंगाबाद जिला के प्रभारी मंत्री है। उन्होंने कुटुम्बा विधानसभा से ही अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। जिसके चलते यहां की जनता से उनका विशेष जुड़ाव रहता है। अपने कार्यकाल में उन्होंने कुटुम्बा विधानसभा में अनेक विकासोन्मुखी कार्य किये हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को उनके कार्य की जानकारी दें और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे, जिला संयोजक सुधांशु तिवारी, प्रदेश सचिव संतोष गौतम, प्रदेश सचिव (युवा) नवनीत कुमार राय, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, युवा एवं ईमानदार भावी प्रत्याशी कुटुम्बा विधानसभा मिथिलेश कुमार , मनोज पांडेय, लाल मोहन चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।