संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS11GROOUP :-दिनाक-22/05/2025 वादी सतीश कुमार उम्र Shop 38 वर्ष पिता हरिद्वार ठाकूर पता-पश्चिम टोला, नाला मोड, आरा, थाना-नगर आरा जिला भोजपुर के लिखित आवेदन दिनांक 13/05/2025 को रेल थाना आरा में समर्पित किया गया है जिसके आधार पर रेल धाना आरा कांड संख्या-75/25 दिनांक 13/05/2025 घारा 117 (2)/126(2) 303(2)/103(1)/3(5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी में उल्लेख है कि दिनांक-27/04/25 को बादी के भाई जिसका नाम सत्य प्रकाश उम्र 26 वर्ष है, रेलवे स्टेशन आरा से लखनउ अपना ईलाज कराने हेतु ट्रेन संख्या-22355 चण्डीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस पकड़ने के लिए स्टेशन आया था। प्लेटफार्म नं0-02/03 के पश्चिम अंतिम छोर पर चढ़ने के क्रम में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट किया गया एवं सोने का चैन तथा कुछ रूपये ले लिया। जिसका प्राथमिक ईलाज सदर अस्पताल आरा में कराया गया एवं बेहतर ईलाज हेतु पटना एम्स में कराया गया। ईलाज के क्रम में घायल व्यक्ति सत्यप्रकाश की मृत्यु दिनांक-12/05/25 को सदर अस्पताल आरा में हो गयी।इस कांड को गंभीरता से देखते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक, दानापुर के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। गठित टीम के सदस्यों द्वारा काड का वैज्ञानिक अनुसंधान, सी०सी०टी०वी० फूटेज एवं आसूचना का संकलन करते हुए कांड का सफल उदभेदन किया गया। इसी क्रम में दिनांक-21/05/2025 को गुप्त सूचना के आधार पर क्रमशः 01. कुमार रिशु उर्फ शशांक उम्र लगभग 21 वर्ष पि० गौतम कुमार, सा० एम०पी० बाग पत्थर गली वार्ड नं0-10, थाना-नगर, जिला-भोजपुर को महिला थाना आरा के सामने रोड के किनारे से एवं 02. नितीश कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष पि०- स्व० जितेन्द्र प्रसाद, सा० श्रीटोला वार्ड नं0-36, थाना-नवादा, जिला-भोजपुर को रेलवे स्टेशन आरा सीमेन्ट गोदाम के पास से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक-22/05/2025 को गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर उक्त घटना में सलिप्त आदित्य राज उम्र-22 वर्ष पि० दीपक गुप्ता, सा०-महादेवा रोड शिव मंदिर वार्ड नं0-20, थाना-नगर, जिला-भोजपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
अभी तक के अनुसंधान से आये तथ्यो के अनुसार घटना का कारण प्रथम दृष्टया मृतक की बहन से रवि कुमार नामक व्यक्ति का पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक सत्य प्रकाश के द्वारा अपने बहन एवं रवि को समझाया-बुझाया गया। इसी का बदला/प्रतिशोध लेने के नियत से अभियुक्त रवि द्वारा अपने दोस्तो के साथ योजना बनाकर आरा रेलवे स्टेशन पर मारपीट किया गया। चुकि रवि कुमार को यह पता था कि मृतक सत्य प्रकाश बराबर ईलाज कराने हेतु आरा रेलवे स्टेशन से लखनउ जाता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
बरामद 03 स्क्रीन टच मोबाइल।
टीम का नामः-
01. श्री प्रशांत कुमार, रेल पुलिस उपाधीक्षक, दानापुर।
02. पु०नि० रंजीत कुमार, रेल पुलिस निरीक्षक बक्सर।
03. पु०अ०नि० रंधीर कुमार, रेल थानाध्यक्ष, आरा।
04. दीपक कुमार, प्रभारी निरीक्षक, आर०पी०एफ० पोस्ट आरा।
05. सिपाही/ इंद्रजीत कुमार, रेल थाना आरा।
06. सिपाही/84 रंजीत कुमार, रेल थाना आरा।
07. सिपाही/261 रंजन कुमार, रेल थाना आरा।