ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

ट्रेन में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का मोबाईल सामान चोरी करने अंतरजिला गिरोह के सात अभियुक्त दबोचाये।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP -ऑपरेशन क्लीन के अन्तर्गत रेल परिक्षेत्र में मोबाईल चोरी, लैपटॉप, चोरी, चैन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, अवैध मादक पादर्थ एवं अन्य अपराधों के रोकथाम हेतु रेलवे स्टेशन पटना जं० पर राजकीय रेल पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पटना जं० के प्लेटफॉर्म सं0-10 के मेन गेट के सामने स्केलेटर सीढ़ी के पास छः-सात व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पुलिस बल को देखकर तेजी से भागने लगे। पुलिस बल को संदेह होने पर उक्त सभी व्यक्तियों को घेराबंदी कर कुल सात व्यक्ति को पकड़ा गया। जमा तलाशी लिये जाने के क्रम में उक्त सभी अभियुक्तों के पास से चोरी का की पैड मोबाईल-02, स्क्रीन टच मोबाईल-04, चांदी का सिक्का--01 चांदी का सिकडी-01, चांदी का पायल-02, मोती लगा सोने का मंगलसूत्र-01, दुर्गाजी का सोने का लॉकेट-01, सोने का टूटा चैन-01 एवं इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन-01 पाया गया। बरामद सभी सामाग्री के बारे में पूछने पर बताया गया कि ट्रेनों में यात्रियों के पास से चोरी किये है।

 अनुमानित राशि लगभग 2,40,000/- रूपये।

303(2)/317(5)/112(2) BNS, 2023 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में रेल थाना पटना जं० कांड सं०-363/25 दिनांक-14/05/2025 धारा

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम।

साहिल खान उम्र 25 वर्ष पि० साहेब खान, सा०-बुलमटोली, नवाबगंज, थाना-मालसलामी, जिला-पटना, धर्मेन्द्र पासवान उम्र लगभग 35 वर्ष पि० विनोद पासवान, सा० भावीचक, थाना-नयारामनगर,

जिला-मुंगेर,सोनू कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष पि० अभय किशोर चौरसिया, सा० कमलपुर, थाना-टाउन, जिला-खगठिया, अमित कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष पि० सुनील पासवान, सा०-मीरगंज, थाना-टाउन, जिला-बेगुसराय,

दीपक कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष पि० गौतम पासवान सा०- कमलपुर, थाना-टाउन, जिला-खगठिया, प्रभु तांती उम्र लगभग 52 वर्ष पि० हरिलाल तांती, सा० दुर्गापुर अम्बा, थाना-मुफसिल, जिला-खगड़िया, प्रिंस कुमार उम्र लगभग 21 वर्ष पि ० रामबाबु पासवान, सा०-मथुरापुर, थाना-टाउन, जिला- खगड़िया।

कुल अनुमानित राशि लगभग 2,40,000/- रूपये।



दिनांक-29/04/2025 को गाडी सं0-63252 पर परसा बाजार पर ट्रांसजेंडर समुह के द्वारा यात्रियों से जबरन पैसा वसूली एवं अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। पैसा नहीं दिये जाने पर उन यात्रियों के साथ मारपीट किया गया। इस संदर्भ में रेल थाना पटना जं० कांड संख्या 319/25 दिनांक-30/04/2025 पारा 191(2)/191(3)/190/126(1)/115(1)/303(2)/352 बी०एन०एस० के तहत दर्ज किया गया है।

कांड की गंभीरता को देखते हुए सघन चेकिंग छापामारी कराया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक-14/05/2025 को तीन ट्रांसजेंडर्स क्रमशः 01. कारू मांझी पि० फूलचन्द मांझी, सा०-मारहा कपासिया, थाना-परैया, जिला-गया, 02. फंटूश कुमार पि० शिवू मांझी, सा०-विनोबा नगर, थाना-परैया, जिला-गया एवं 03. सादन कुमार पि ० रामकिशुन मांझी सा०-विनोबा नगर, थाना-परैया, जिला-गया को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम=

कारू मांझी पि० फूलचन्द मांझी, सा०-मारहा कपासिया, थाना-परैया, जिला-गया, फंटुश कुमार पि० शिवू मांझी, सा०-विनोबा नगर, थाना-परैया, जिला-गया,

 सादन कुमार पि० रामकिशुन मांझी सा०-विनोबा नगर, थाना-परैया, जिला-गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post